सिंगरौली।
Northern Coalfields Limited (एनसीएल) की इकाई नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत 22 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.) के वार्ड क्रमांक 14 में निःशुल्क मल्टी-डिसिप्लिनरी ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, नेत्र, ईएनटी, पैथोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर प्रातः 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ लिया।
डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सरई नगर परिषद वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद प्रेम सिंह भाटी ने जिले से आए डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं, जिससे उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल जाती हैं।
ग्रामीणों ने एनसीएल प्रबंधन और चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
रिपोर्ट: रमेश चंद्र जायसवाल, सिंगरौली

