मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) को लेकर सियासत भी तेज हो गई है और कांग्रेस-बीजेपी के बीच एसआईआर को लेकर एक बार फिर दोनों दलों के बीच वार-पलटवार देखा जा रहा है.
मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश में इसको लेकर सियासत भी तेज है. एसआईआर के नाम पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है. राज्य में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने हैं. अब एसआईआर को लेकर एक बार फिर दोनों दलों के बीच वार-पलटवार देखा गया है.

