लखीमपुर खीरी में गैस एजेंसी पर हंगामा, घंटों लाइन में लगे रहे उपभोक्ता

Date:

लखीमपुर खीरी: जिले के पटेल नगर स्थित Indian Oil Corporation की इंडियन गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल सकी। गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप लगाए।

सुबह से ही एजेंसी के बाहर सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई थी। कई लोग सुबह जल्दी ही सिलेंडर लेने पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर तक वितरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। लाइन में लगे लोगों का कहना है कि एजेंसी पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस वितरण में पारदर्शिता की कमी है और कर्मचारियों द्वारा सही तरीके से लाइन का प्रबंधन नहीं किया जा रहा है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ती भीड़ और नाराजगी के चलते एजेंसी परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

स्थिति की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। तहसीलदार ने एजेंसी कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने और जल्द से जल्द उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने गैस वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

गैस की कमी और वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि समय पर और व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण किया जाए तो इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है।

रिपोर्टर: फरीद अहमद
मोबाइल: 9453308281

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जिला कलक्टर के निर्देश पर पांडल पोल झरना क्षेत्र में सफाई अभियान प्रारंभ

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 9...

एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें — मुख्य सचिव की वीसी में दिए निर्देश

इ खबर रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 11 मार्च।...