Hindi Newsखेलक्रिकेटWPL 2026 DC vs GG: आज कितने बजे से शुरू होगा एलिमिनेटर, जान लीजिए मैच शुरू होने का सही वक्त WPL 2026 DC vs GG: आज कितने बजे से शुरू होगा एलिमिनेटर, जान लीजिए मैच शुरू होने का सही वक्त

Date:

WPL 2026 में आज एलिमिनेटर खेला जाएगा। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, सीधे फाइनल में एंट्री कर जाएगी। आरसीबी की टीम पहले ही फाइनल में है। आज का मैच कहां खेला जाएगा और कितने बजे शुरू होगा, इसका वक्त नोट कर लीजिए।WPL 2026 अब अपने समापन की ओर है। अब पांच में से केवल तीन ही टीमें ऐसी बची हैं, जो इस बार खिताब को अपने नाम कर सकती हैं। आज एक और बड़ा मुकाबला होना है, जो टीम आज जीतेगी, वो सीधे फाइनल में एंट्री कर जाएगी, वहीं हारने वाली टीम ट्रॉफी की दौड़ से बाहर हो जाएगी। आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है। चलिए आपको बताते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां खेला जाएगा। मैच का सही वक्त नोट कर लीजिए, क्योंकि इस मैच के रोचक होने की पूरी उम्मीद है।

गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी एलिमिनेटर में भिड़ंत
महिला प्रीमियर लीग 2026 में अब केवल दो ही मैच शेष है। आज एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसके बाद 5 फरवरी को खिताबी भिड़ंत होगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम पहले ही अंक तालिका में नंबर वन होने के नाते फाइनल में अपनी सीट सुरक्षित कर चुकी है। आज एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स अब ऐसी पहली टीम बन चुकी है, जो डब्ल्यूपीएल के हर सीजन में टॉप 3 में पहुंचने में कामयाब रही है। ये बात और है कि फाइनल खेलने के बाद भी टीम ने अभी तक एक भी बार खिताब अपने हाथ में नहीं उठाया है।

आज शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा डीसी बनाम जीजी मुकाबला
आज के मैच की बात करें तो बड़ोदरा में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स कर ही हैं, वहीं गुजरात जायंट्स की कमान एश्ले गार्डनर के हाथ में होगी। दोनों टीमों ने अब तक खेले गए टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया है। मैच की बात की जाए तो आज शाम साढ़े सात बजे से मैच शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। पहली बार ठीक सात बजे डाल दी जाएगी। मैच करीब 11 बजे तक खत्म भी हो जाएगा। उम्मीद है कि पूरे 40 ओवर का खेल हो, ताकि पूरा रोमांच बना रहे। आरसीबी से खिताबी भिड़ंत किससे होगी, ये आज रात तक तय हो जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, एडडला स्रुजना, प्रगति सिंह, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग।

गुजरात जायंट्स महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिंतिमनी कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

इ खबर रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 05 फरवरी।...