T20 WC 2026: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, जानें क्या है पूरा समीकरण?

Date:

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड सबसे पहले पहुंचने वाली टीम बन गई है। अब बाकी की 3 टीमों का तय होना बाकी है।T20 WC 2026 Semifinal Scenerio: T20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है, लेकिन अभी भी तीन स्पॉट बचे हुए हैं। अब नजरें ग्रुप-1 और ग्रुप-2 की बाकी टीमों पर टिकी हैं। दरअसल, सुपर-8 चरण में बाकी की 7 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें भी शामिल हैं आइए जानते हैं बाकी तीन सेमीफाइनल स्पॉट के लिए क्या है पूरा समीकरण।ग्रुप 1 का समीकरण
साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को बड़े अंतर से हराकर सुपर-8 में शानदार आगाज किया। ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज ( 2 पॉइंट और NRR +5.350) टॉप पर है जबकि साउथ अफ्रीका 2 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट +3.800 है। अब अफ्रीकी टीम के 2 मुकाबले बचे हैं। अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर दो में से एक मैच जीतता है, तो नेट रन रेट (NRR) निर्णायक बन सकता है, खासकर यदि तीन टीमें 4-4 पॉइंट्स पर फंसती हैं।

भारत
साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारतीय टीम की आगे की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारतीय टीम 0 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट -3.800 है। अब टीम इंडिया के 2 मुकाबले बचे हैं। भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इसके अलावा बाकी टीमों के मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

अगर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। अगर वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका को हरा दे और जिम्बाब्वे भी अफ्रीकी टीम को धूल चटा दे, तो भारत की दो जीत उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी। अगर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज 2-2 मैच जीतते हैं, तो फिर भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा।

वेस्टइंडीज
ग्रुप-1 की टॉपर वेस्टइंडीज के फिलहाल 2 पॉइंट है और नेट रन रेट भी +5.350 है। वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया दोनों को हराते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर साउथ अफ्रीका और भारत 2-2 जीत के साथ फिनिश करते हैं, तो फिर वेस्टइंडीज को कम से कम एक मैच बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि बाकी टीमों से नेट रन रेट बेहतर रहे।

जिम्बाब्वे
वेस्टइंडीज से बुरी तरह हारने के बाद टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के ड्रीम रन में एक बड़ी रुकावट आई है, जिससे वे नेट रन-रेट पर भारत से और पीछे हो गए हैं। जिम्बाब्वे को अब सुपर-8 स्टेज से आगे बढ़ने के लिए टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों को हराना होगा। साथ ही अन्य मैचों के नतीजे भी अपने पक्ष में आने की दुआ करनी होगी। ऐसी संभावना है कि 4-4 पॉइंट्स पर कई टीमें फंस सकती हैं, जहां फिर नेट रन रेट से फैसला होगा।

ग्रुप 2 का समीकरण
इंग्लैंड

पाकिस्तान को हराने के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इंग्लैंड ने लगातार 2 मैच जीत जीते हैं और अब टीम की कोशिश अगला मैच जीतते हुए ग्रुप-2 में टॉप पर फिनिश करने की होगी। इंग्लैंड पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार 5वीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

श्रीलंका

मेजबान श्रीलंका की टीम इंग्लैंड से बुरी तरह हारने के बाद ग्रुप-2 में सबसे निचले पायदान पर है। लंका के खात में 0 पॉइंट है और उसका नेट रन रेट -2.550 है। श्रीलंका को सेमीफाइनल में जाने के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। एक भी हार उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर करने के लिए काफी होगी।

पाकिस्तान
इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, ऐसे में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की दो जीत पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाने का सपना तोड़ देगी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत जरूरी है। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका न्यूजीलैंड को हराए और इंग्लैंड भी न्यूजीलैंड को मात दे। अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को हरा देती है, तो पाकिस्तान को श्रीलंका को हराने के साथ बेहतर नेट रन रेट की भी जरूरत पड़ेगी। कीवी टीम की दो हार का मतलब है कि पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना होगा। हालांकि, न्यूजीलैंड की एक हार सलमान अली आगा की टीम के लिए भी दरवाजा खोल देगी। ऐसे में फिर नेट रन रेट की लड़ाई होगी।

न्यूजीलैंड
अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों को हरा देता है तो वह ग्रुप-2 में टॉप पर फिनिश करेगा। यदि कीवी टीम श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड से हार जीती है, तो फिर उसे पाकिस्तान के रिजल्ट और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा। कुल मिलाकर, सेमीफाइनल की दौड़ बेहद रोमांचक हो चुकी है। इंग्लैंड के बाद कौन सी तीन टीमें अंतिम चार में पहुंचेंगी, यह आने वाले मुकाबलों के नतीजे सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है,

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के बाजार शुक्ल थाना...

पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर मोड़, पति ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना मौजगढ़...