सिंगरौली में पीसीसी सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला! रेश्यो से छेड़छाड़ कर लाखों की बंदरबांट का आरोप

Date:

सिंगरौली (सरई)। नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 14 में बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में तय मानकों और तकनीकी रेश्यो की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीसीसी सड़क निर्माण में निर्धारित अनुपात (रेश्यो) के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि जहां तकनीकी मानकों के अनुसार 2:1 का संतुलित मिश्रण होना चाहिए, वहीं ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से 100 तगड़ी रेत, लगभग 30 तगड़ी सीमेंट और 100 तगड़ी गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस पूरे मामले में ठेकेदार, संबंधित इंजीनियर और वार्ड के पार्षद प्रेम सिंह भाटी के बीच मिलीभगत की आशंका है। आरोप है कि निर्माण कार्य में जानबूझकर घटिया सामग्री और गलत अनुपात का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि लागत कम कर अधिक लाभ कमाया जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह घटिया निर्माण किया गया, तो सड़क कुछ ही समय में खराब हो जाएगी, जिससे जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी और शासन को दोबारा मरम्मत के नाम पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

इस मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

संवाददाता: रमेश चंद्र जायसवाल, सिंगरौली

#BreakingNews #SingrauliNews #MPSamachar #PCCRoadScam #CorruptionExposed #LocalNewsIndia #GroundReport #PublicFundsMisuse #EngineerContractorNexus #Ward14Issue #SarayiNews #DevelopmentScam #HindiNewsUpdate #DailyBhaskarStyle #InfrastructureScam #जनता_की_आवाज #भ्रष्टाचार_खुलासा #MPNewsLive #ConstructionFraud #RealNewsIndia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related