नई दिल्ली:
देश के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले इस बार बेहद खास रहा. इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के टीवी एक्टर गौरव खन्ना के हाथों में गई. शुरुआती दिनों से ही शो के मजबूत दावेदार माने जा रहे गौरव ने 17 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया.
शो के दौरान उनके शांत और समझदारी भरे व्यवहार और मजबूत गेम प्लान को दर्शकों ने खूब सराहा. फिनाले में उनकी टक्कर जम्मू-कश्मीर की कंटेस्टेंट फरहाना भट से हुई, जहां आखिरी पल में शो के होस्ट सलमान खान ने गौरव को विजेता घोषित कर दिया.
गौरव के परिवार के लिए यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि लंबे संघर्षों, उम्मीदों और दुआओं का परिणाम थी. उनकी मां शशि खन्ना ने बेटे के सफर को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में वे गौरव के शो में जाने को लेकर बिल्कुल तैयार नहीं थीं. उन्होंने कहा, “शुरुआत में मैंने गौरव को मना किया था. मुझे लगता था कि यह शो उसके लायक नहीं है, उसे लड़ाई-झगड़ा करना आता ही नहीं है. लेकिन वह शो में बिना किसी लड़ाई केरहा

