करीना कपूर इस ‘धुरंधर’ स्टार के पीछे थीं पागलों की तरह दीवानी, कभी बहन करिश्मा से जुड़ा था एक्टर का रिश्ता, बेबो को लगता था क्यूट

Date:

अक्षय खन्ना इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और वायरल हो चुके Fa9la एंट्री डांस की वजह से सुर्खियों में हैं। फैंस उनके स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेस के पूरी तरह दीवाने हो चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अक्षय खन्ना के लिए अपनी पुरानी क्रश स्टोरी शेयर की थी और मजाक में कहा था कि वे हॉलीवुड जाने के लिए परफेक्ट हैं। साल 2004 में ‘हलचल’ के प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि स्कूल के दिनों में वह अक्षय खन्ना की फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ की बड़ी फैन थीं।

करीना थी अक्षय की फैन
उन्होंने कहा, ‘मैंने हिमालय पुत्र कम से कम 20 बार देखी है। उस समय अक्षय खन्ना लेटेस्ट हार्टथ्रोब थे और सारी लड़कियां उन पर मरती थीं, मैं भी उनमें शामिल थी। हम सब कहते थे, ‘ओह माय गॉड, अक्षय खन्ना…!’ इसलिए मुझे अक्षय हमेशा से पसंद हैं।’ करीना ने आगे कहा, ‘वह बहुत क्यूट, प्यारे और बेहद अच्छे इंसान हैं। साथ ही वो शानदार एक्टर हैं। सच कहूं तो, परफॉर्मेंस के हिसाब से वह हॉलीवुड जाने के लिए बिल्कुल सही इंसान हैं।’

हलचल के बारे में
प्रियदर्शन की कॉमेडी-ड्रामा ‘हलचल’ 1991 की मलयालम फिल्म ‘गॉडफादर’ का रीमेक थी। फिल्म में अक्षय खन्ना व करीना कपूर के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अमरीश पुरी, परेश रावल, अरबाज खान और शक्ति कपूर जैसे कई बड़े नाम थे। कहानी दो दुश्मन परिवारों और जय-अंजलि की नकली नजदीकियों से पैदा हुए असली रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है। रिलीज के बाद से फिल्म धीरे-धीरे कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है।

अक्षय खन्ना की हालिया सफलताएं
अक्षय ने साल की शुरुआत ‘छावा’ में सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाकर की, जो बॉक्स ऑफिस पर 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बनी और विश्वभर में ₹807.91 करोड़ की कमाई की। अब ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रूप में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिल रही है, यहां तक कि कई दर्शक कह रहे हैं कि उन्होंने लीड एक्टर रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। उनकी एंट्री पर बजने वाला फ्लिपेराची का ट्रैक Fa9la सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और फिल्म अब तक ₹193 करोड़ का वैश्विक कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अक्षय और करीना की आने वाली फिल्में
अक्षय खन्ना जल्द ही प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ में दिखाई देंगे, जहां वह शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आते ही वायरल हो गया है। वहीं करीना कपूर मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग जारी है और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। बता दें, एक दौर ऐसा था जब अक्षय खन्ना और करीना कपूर की बहन करिश्मा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता भी तय था और शादी होने वाली थी, लेकिन एक्ट्रेस की मां बबिता को ऐतराज था कि करिश्मा का करियर खराब होगा, इसी के चलते शादी टूट गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नरेगा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर लोकपाल ने दिए सख्त निर्देश

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, एक मार्च।...