इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 25 जनवरी।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने रविवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक है, लेकिन इसमें अभी और सुधार की आवश्यकता है।
जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान काउंटर, ट्रॉमा वार्ड, फीमेल सर्जिकल वार्ड, कोरोना वार्ड सहित दवा वितरण केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने वार्डवार ड्यूटी रजिस्टर संधारित रखने, कर्मचारियों की उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विपिन चौधरी, पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव सहित चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला चिकित्सालय का जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई में और सुधार के दिए निर्देश
Date:

