जिला चिकित्सालय का जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई व्यवस्था में और सुधार के दिए निर्देश

Date:

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 25 जनवरी।

जिले में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने रविवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं स्टाफ की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया।

जिला कलेक्टर ने सबसे पहले अस्पताल के मुख्य काउंटर का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने ट्रॉमा वार्ड, फीमेल सर्जिकल वार्ड, कोरोना वार्ड एवं दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को संतोषजनक बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इसमें और अधिक सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर को साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, नियमित निगरानी रखने तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वार्डवार ड्यूटी रजिस्टर को नियमित रूप से संधारित रखने, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज सम्मान और संवेदनशीलता के साथ उपचार पाए, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया तथा आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर तहसीलदार विपिन चौधरी, पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव सहित चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

इ खबर रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 05 फरवरी।...