बीजापुर में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ, 14 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

Date:

बीजापुर, 29 जनवरी/
नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ बुधवार को इन्द्रावती सभाकक्ष, बीजापुर में किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया, जिला पंचायत सदस्य श्री शंकरैया माड़वी, श्री लच्छूराम मोड़ियामी, पार्षदगण एवं वरिष्ठ नागरिक श्री घासी राम नाग, श्री संजय लुक्कड़, श्रीनिवासन मुदलियार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने कहा कि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक उसूर में जनभागीदारी, आपसी समन्वय और विभागीय सहयोग से नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन की अपील की।
नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से आपसी सहयोग के माध्यम से सभी प्रमुख संकेतकों में पूर्ण सैचुरेशन प्राप्त करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता एवं पशुपालन से जुड़े प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत नवजात शिशुओं का जन्म पंजीकरण, टीबी रोगियों की पहचान एवं नोटिफिकेशन, प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों एवं माताओं के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए कार्यशील शौचालय, आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता तथा पशुओं का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान 1.0 की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वर्ष 2024 में जिले ने अधिकांश संकेतकों में संतृप्ति हासिल की थी, जिसके लिए बीजापुर जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संपूर्णता संकल्प लिया तथा अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने के लिए आम नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। जिला प्रशासन ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और समन्वय से संपूर्णता अभियान 2.0 जिले के समग्र विकास को नई दिशा देगा कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कलेक्टर एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री उत्तम पंचारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

बीजापुर से पुकार बाफना की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाप रे इतना पैसा! मंदिर के चढ़ावे में मिला करोड़ों का दान, हुआ रिकॉर्ड कलेक्शन; नोट गिनते-गिनते थक गए लोग

कर्नाटक के प्रसिद्ध बेलगावी स्थित श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा राकेश मास्टर; चार बच्चों की मां थाने के चक्कर काटने को मजबूर

सुमेरपुर/मिरा। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर...