खंड मोरनी में सरपंचों की महापंचायत, विकास कार्यों की समीक्षा; सीमेंट संकट पर नाराजगी

Date:

मोरनी / पंचकूला। खंड मोरनी में सरपंच संगठन की महापंचायत आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी मोरनी की मौजूदगी में क्षेत्र के सभी सरपंचों ने पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों, लंबित योजनाओं और जमीनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। सरपंचों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग उठाई।
बैठक में खंड प्रधान पंच पाल शर्मा ने कहा कि खंड स्तर पर कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंचों ने तकनीकी स्टाफ की कमी, प्रशासनिक सहयोग की धीमी प्रक्रिया और संसाधनों के अभाव को प्रमुख समस्या बताया।खंड विकास अधिकारी ने सरपंचों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पंचायतों में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने सरपंचों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाएं।

सीमेंट की भारी कमी के कारण खंड की सभी पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिस पर सरपंचों ने गहरी नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में यह भी तय किया गया कि पंचायतों के विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए नियमित समन्वय बैठकें होंगी, ताकि ग्रामीण विकास में रुकावट न आए।
बैठक की अध्यक्षता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शबनम ने की। इस दौरान खंड प्रधान पंच पाल शर्मा और सरपंच भोज मटोर मांधना विशेष रूप से मौजूद रहे।
महापंचायत में भोज पांवटा से टेकचंद, धारला से सरपंच मनोज कुमार, भूड़ी से कमला देवी, नाईटा से निषा देवी, टिपरा से खेमराज, थापली से सुनील कुमार, दारडा से केसर सिंह, भोज कोटी से उदय सिंह, कोठी से जयपाल, राजी टिकरी से पूनम लता, ठंडोग से इंद्रा देवी, दाबसू से राजेन्द्र, टिक्कर से सुषमा देवी, बालदवाला से विनोद, कुदाना से दिनेश, भोज राजपुरा से अनिल कुमार, मसयुण से रविंदर कुमार तथा उपमंडल अधिकारी पंचायती राज बलजीत सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सभी ग्राम सचिव और पंचायत राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता भी बैठक में शामिल हुए।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 151 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 35 लाख रुपये

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता...