संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Date:

 

चित्तौड़गढ़, 3 फरवरी। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तथा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अपने अधीनस्थ कार्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग कर जिले के औसत निस्तारण समय में सुधार किया जाए।

बैठक में चिकित्सा विभाग की स्वास्थ्य सेवाएं, यूडीआईडी कार्ड, रसद विभाग की गैस सिलेंडर आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा योजना, राशन वितरण, पेयजल गुणवत्ता, सामाजिक पेंशन एवं पालनहार योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के मामलों की समीक्षा करते हुए लंबे समय से लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने, मुख्यमंत्री कार्यालय को समयबद्ध व तथ्यात्मक उत्तर भेजने तथा पोर्टल पर नियमित अद्यतन स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नव उत्थान एवं ग्राम उत्थान शिविरों में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति, कार्यालय निरीक्षण, बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में सजरा प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, जांच की मांग

सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई...

घरेलू गैस के अवैध भंडारण की लगातार कार्रवाई, पर दो सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 15...

राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़। राजस्थान दिवस...