मदीना में जियारत के तरीके और हज के अरकान बताए – हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित, टीकाकरण हुआ

Date:

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़,रावतभाटा.
हज 2026 के मुकद्दस सफर की शुरुआत होने में चंद दिन शेष है!जयपुर इंटरनेशनल एयर पोर्ट से हज यात्रा का शेड्यूल तय हो चुका है! इसके तहत पहली उड़ान 19अप्रैल तथा आखिरी उड़ान 26 अप्रैल को रवाना होगी! रावतभाटा से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों समेत जिले के हज यात्रियों का रविवार को निम्बाहेड़ा मेव जमात खाने में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ! प्रशिक्षकों ने यात्रियों को मदीना में जियारत के तरीकों के साथ ही हज के अरकान भी बताए! चित्तौड़गढ़ जिला हज कमेटी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, हज खिदमत कमेटी निम्बाहेड़ा की और से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निम्बाहेड़ा सदर शोयब खान रावतभाटा अंजुमन सदर हाजी मजहर हुसैन भाटी, सेकेट्री मोहम्मद हुसैन, नायब सदर मोहम्मद हनीफ मंसूरी, मोहम्मद हैदर हज खिदमत कमेटी के शकील खान,चांद मुबारक़, सिकंदर शेख हबीबुर्रहमान आजाद हुसैन मौजूद रहे!
टीकाकरण हुआ, नियम बताए…..
शिविर में 166 हज यात्रियों ने टीका लगवाया! सफर – ए – हज की तैयारीयों और मदीना में रहने तथा जियारत करने की जानकारी, यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया! साथ ही हज गाइड भी दी गई!संचालन शायर वसीम इरफानी और शमा खान ने किया!इस मौके पर रावतभाटा हज खिदमत कमेटी के सदर अब्दुल शकील खान को अपनी बेहतरीन ख़िदमात अंजाम देने पर मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
निंबाहेड़ा हज खिदमत कमेटी हाजी अख्तर पटेल, सदर मतलूब अजमेरी,एडवोकेट अब्दुल कलाम भूरू भाई जागीरदार जिला हज खिदमत कमेटी,उबैद खान,भाया बैट्री, कलाम,सिब्तैन हैदर ,और प्रतापगढ़ से शोएब लाला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी फरार

हरदोई जनपद के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम किलकीली...

शादी रोकने की साजिश और डिजिटल उत्पीड़न: बुलंदशहर की युवती ने अलीगढ़ के युवक पर रिश्ता तोड़वाने का लगाया गंभीर आरोप

बुलंदशहर/अलीगढ़ (विशेष संवाददाता)। बुलंदशहर जिले के गांव हरटोली की रहने...