शिवरात्रि व रमजान को लेकर बबीना थाने में शांति समिति की बैठक मैन रोड पर अतिक्रमण व जाम की समस्या प्रमुख रही

Date:

बबीना (झांसी)।
आगामी महाशिवरात्रि एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बबीना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय साहू ने की।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान नगर के मैन रोड पर अतिक्रमण तथा उससे लगने वाले जाम की समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आए दिन यातायात बाधित रहता है, जिससे त्योहारों के समय आमजन व श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
थाना प्रभारी विनय साहू ने कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा संबंधित विभागों से समन्वय कर अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट बबीना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोतिहारी की कंजू देवी यूट्यूब से नई पहचान बनाने की जिद, मेहनत से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

मोतिहारी: नमस्कार दोस्तों, ई खबर में आपका स्वागत है। आज...

इस देश की सरकारने BAN किया WhatsApp.. जानिए योग्य कारण..

दिनांक : 13 फ़रवरी 2026 स्थल : रूस देश रिपोर्ट :...