जिला कलक्टर के निर्देश पर पांडल पोल झरना क्षेत्र में सफाई अभियान प्रारंभ

Date:

इ खबर जिला रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 9 मार्च। “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के तहत ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर पांडल पोल झरना क्षेत्र में सफाई अभियान प्रारंभ किया गया।

गौरतलब है कि शनिवार प्रातः जिला कलक्टर ने दुर्ग के मुख्य द्वार पांडल पोल के समीप स्थित झरनेश्वर महादेव क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल के नेतृत्व में आज सोमवार को “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के तहत पांडल पोल झरना क्षेत्र से झाड़ियां हटाने तथा व्यापक सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के तहत क्षेत्र में फैली झाड़ियों की सफाई, कचरा हटाने तथा आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related