चोरी की योजना बना रहे चार चोरों को अर्जुनपुर गांव के पास से कपसेठी पुलिस किया गिरफ्तार,

Date:

आरोपियों के निशान देही पर लोहे की सरिया, बाइक सहित कब्जे से मोबाइल फोन और नगद रुपए बरामद

वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर से अदमा जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक बगीचे में शनिवार तड़के करीब 03:32 बजे कपसेठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उस समय पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की तलाश व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रमोद उर्फ शक्कल पटेल (29 वर्ष),शमसेर पटेल (26 वर्ष),खेत्तन पटेल (29 वर्ष) और किसन पटेल (28 वर्ष) शामिल हैं।

वहीं तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20,200 रुपये नगद मोबाइल फोन तथा आरोपियों के निशान देही पर 13 अदद कामधेनु मार्का सरिया,तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे शौक और मौज-मस्ती के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले अर्जुनपुर क्षेत्र से पिकअप वाहन में लदी लोहे की सरिया चोरी की थी। चोरी के बाद सरिया को मनियारीपुर निवासी किसन पटेल को चोरी का माल बताते हुए औने-पौने दाम में बेच दिया गया था और सरिया को उसके प्लॉट पर उतरवाया गया था। पिकअप वाहन को सुनसान स्थान पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।
अभियुक्तों के अनुसार,सरिया बेचने पर करीब 90 हजार रुपये मिले थे,जिसे चारों ने आपस में बांट लिया और धीरे-धीरे खर्च कर रहे थे।पुलिस द्वारा बरामद 20,200 रुपये उसी रकम का बचा हुआ हिस्सा है। घटना के समय चारों आरोपी बगीचे में बैठकर अगली चोरी की योजना बना रहे थे, तभी कपसेठी थाना प्रभारी एस आर गौतम पुलिस टीम के साथ घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया तथा अभियुक्तों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2),317(2),/317(5) संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरई नगर परिषद, पार्षद पति ही निकला रेत चोर, भाजपा नेता शहजाद पर लगे गंभीर आरोप

सरई, सिंगरौली (मध्य प्रदेश): नगर परिषद सरई के वार्ड...

 शादी से पहले घर में घुसे 20-25 हमलावर, युवती के परिवार पर हमला, सामान तोड़ा और लूट का आरोप

मिर्जापुर/फ़ैजानपुर। जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के फ़ैजानपुर में...

कपसेठी थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद की नमाज

वाराणसी (कपसेठी): थाना कपसेठी क्षेत्र में ईद का पर्व आपसी...