बबीना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष पलविंदर सिंह नंदा को

Date:

भाजपा महानगर कार्यकारिणी में जिला मंत्री मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों ने खुशी जताते हुए उनका भव्य स्वागत किया।इसी क्रम में नेशनल पत्रकार एसोसिएशन बबीना अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) सोनू शिवहरे के नेतृत्व में नेशनल पत्रकार एसोसिएशन बबीना नगर टीम ने पलविंदर सिंह नंदा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भोलू कुरैशी, अखलेश गुप्ता, अमित सेन, मोहित साहू, फैजान कुरैशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनल जैन, जिला प्रतिनिधि सोनू सिकरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।उपस्थित लोगों ने कहा कि पलविंदर सिंह नंदा ने अपने पूर्व दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कार्यकुशलता के साथ किया है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली सराहनीय रही है। सभी ने विश्वास जताया कि जिला मंत्री के रूप में भी वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट बबीना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related