सरई नगर परिषद वार्ड 10 में अधिवक्ता को जान से मारने की सुपारी देने का आरोप, पारिवारिक विवाद में साजिश का मामला सामने आया

Date:

सिंगरौली जिले के सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता को जान से मारने की सुपारी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, अधिवक्ता को उनकी ही भाभी के माध्यम से छेड़छाड़ और मारपीट के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचने की बात भी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान गया प्रसाद यादव बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इस दौरान आरोप है कि उन्हें मां-बहन की गालियां देकर उकसाने का प्रयास किया गया। स्थिति बिगड़ती देख गया प्रसाद यादव अपने बच्चों के साथ घर के अंदर चले गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं तथा घटनाक्रम की विवेचना जारी है।

गया प्रसाद यादव ने बताया कि यह विवाद नया नहीं है। कुछ महीने पहले भी आनंद यादव, मोहन लाल यादव और विशंभर यादव के पिता भोला यादव द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जमीन विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि उनके पास इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तत्परता और निष्पक्षता से कार्रवाई करता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बदायूं में दिव्यांग व्यक्ति से 10 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, मैसेज आते ही खाते से रकम गायब

बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी...