पिंजौर (पंचकूला), 4 अप्रैल:
खड़कुआ पंचायत के जल्लाह व ढाकवाला गांव में एक परिवार को गैस सिलेंडर न मिलने से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दयानंद शर्मा के अनुसार उन्होंने 7 तारीख को सिलेंडर बुक कराया था, जिसे 22 तारीख को डिलीवर दिखा दिया गया, लेकिन 29 दिन बीतने के बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुंचा।
परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है—पत्नी दृष्टिहीन हैं, पुत्रवधू बोल नहीं सकती और बेटा गुरनाम बीमार है। ऐसे में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है।

परिवार का आरोप है कि डिलीवरी कर्मी रोजाना बहाने बनाकर टालता है। कई घंटे इंतजार करने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन व गैस एजेंसी से जल्द समाधान की मांग की है, अन्यथा उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

