लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में जमीन विवाद

Date:

हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने अचानक उग्र झड़प का रूप धारण कर लिया।

आरोप है कि एक पक्ष के पुरुषों ने महिलाओं को घेरकर पहले जमीन पर गिराया, फिर उनके साथ मारपीट की। महिलाओं को लात-घूंसे और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी सहम गए।

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

रिपोर्टर: फरीद अहमद
जिला ब्यूरो चीफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने गांवों का किया भ्रमण, हैंडपंपों की स्थिति जानी

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़ 5...

सिंगरौली: 15 दिन से बंद पीएससी रोड, आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित

ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली (सरई नगर परिषद, वार्ड क्रमांक...