आवागढ़। कस्बे में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। मोहल्लों, बाजारों और छतों पर बंदरों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। ये बंदर लोगों के घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और कई बार हमला भी कर देते हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि बंदरों ने कपड़े फाड़ दिए और छतों पर रखी वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया।
व्यापारियों के अनुसार, बाजार क्षेत्र में भी बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है। दुकान के बाहर रखे सामान को बंदर उठा ले जाते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने और इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
रिपोर्टर – पंकज पाठक

