बंगाल चुनाव: BJP-TMC का अनोखा प्रचार, मछली को पहनाई ज्वेलरी, दोनों हाथों में टांग ली मछली, देखें वीडियो

Date:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन शेष हैं, इसे लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज भाजपा और टीएमसी के प्रत्याशियों ने अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार किया। देखें वीडियो…कोलकाता: बंगाली नववर्ष पर हाथ में मछली लेकर बीजेपी उम्मीदवार का अनोखा चुनाव प्रचार देखकर हर कोई आश्चर्यचकित था। इस तरह के अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार की वजह ये थी कि विपक्ष का कहना है कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई, तो बंगालियों का मछली खाना बंद कर देंगे! यह बात तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी लगभग हर पब्लिक मीटिंग में कह रही हैं। इसी के बाद बीजेपी का ये जवाबी चुनावी प्रचार है जो दिखा रहा है कि बंगालियों को मछली खाने से कोई नहीं रोक सकता।
बंगालियों और मछली को लेकर ममता बनर्जी के बयान को झूठा साबित करने के लिए कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह ने आज एक अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार किया। बंगाली नए साल की सुबह, राकेश सिंह ने बंगालियों का पारंपरिक धोती कुर्ता पहनकर, दोनों हाथ में मछली लेकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने पोर्ट इलाके के लोगों को यह मैसेज दिया कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई, तो मछली और मीट खाना बिल्कुल भी बंद नहीं होगा।
बता दें कि कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह के खिलाफ फिरहाद हकीम को तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। राकेश सिंह ने फिरहाद हकीम के बारे में कहा कि उन्होंने पिछले 15 सालों में इलाके के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने युवाओं को नौकरी नहीं दी है और ना ही कोई काम किया। इसलिए इस बार कोलकाता पोर्ट इलाके के लोग बीजेपी के साथ हैं। वहीं इस चुनाव प्रचार को देखकर कोलकाता पोर्ट एरिया के वोटर्स का कहना है कि बंगालियों को मछली और मीट खाने से कोई नहीं रोक पाएगा।
भाजपा को टीएमसी ने भी दिया जवाब

एक तरफ जहां पोर्ट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह हाथ में मछली लेकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उसी समय, टॉलीगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अरूप बिस्वास भी पीछे नहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अरूप बिस्वास ने नए साल के दिन दोनों हाथों में मछली लेकर चुनाव प्रचार किया। हाथों पर मछली लेकर टीएमसी नेता अरूप बिस्वास ने एक बार फिर वोटरों को यह संदेश देने की कोशिश किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो बंगालियों का मछली और मांस खाना बंद कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कालिका धाम मेले में मजनुओं पर कपसेठी पुलिस का शिकंजा

कालिका धाम मेले में मजनुओं पर कपसेठी पुलिस का...

लखनऊ की महिला से शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, शिक्षक पर गंभीर आरोप

लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र की रहने वाली रिंकी...