पंचकूला, 19 अप्रैल। मोरनी खंड के गांव टिक्कर ताल में परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्टाइल ऑल ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। रोमांचक मुकाबलों के बीच अमन शर्मा धारवाला (टिक्कर ताल) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में अमन शर्मा धारवाला की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता में पंचकूला की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि चंडीगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को ₹11,000, उपविजेता को ₹6,100 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹3,100 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को भी ट्रॉफी प्रदान की गई।
परशुराम यूथ क्लब टिक्कर ताल, मोरनी द्वारा आयोजित इस खेल मेले में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और दर्शकों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान अनुशासन और खेल भावना का विशेष ध्यान रखा गया, वहीं खिलाड़ियों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई।
आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अमन शर्मा धारवाला, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, जग्गी बमन, सरपंच पूर्णचंद शर्मा, पंच सुनील शर्मा धारवाला और समस्त ग्रामवासियों का अहम योगदान रहा। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने का संकल्प जताया।
ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट


