गाय को समय पर चारा नहीं देने पर नाराज हुई पत्नी, घर छोड़कर हुई लापता

Date:

भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गाय को समय पर चारा नहीं देने को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई और अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। महिला के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गौरीपुर गांव निवासी मंटु मंडल ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी नूतन देवी, उम्र करीब 41 वर्ष, दिनांक 05 मई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे घर से अचानक चली गईं। पति ने बताया कि गाय को समय पर चारा नहीं देने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात से नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर निकल गई।

बताया जा रहा है कि मंटु मंडल और नूतन देवी की शादी करीब 30 साल पहले हुई थी तथा उनके तीन बच्चे हैं। पहले परिवार को उम्मीद थी कि महिला कुछ समय बाद वापस लौट आएगी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

पति ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद मामले की सूचना बिहपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नूतन देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 9022676556 या नजदीकी थाना में सूचना दें।

#BhagalpurNews #MissingWoman #NutanDevi #Bihpur #BiharNews #BreakingNews #DomesticDispute #ViralNews #HindiNews #LatestNews #WomanMissing #BhagalpurPolice #FamilyDispute #TrendingNews #IndiaNews #NewsUpdate #Samachar #PoliceInvestigation #BiharBreaking #CrimeNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related