अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त

Date:

चित्तौड़गढ़, 30 मई 2026। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के विरुद्ध गंगरार थाना पुलिस ने अनुसंधान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने दो और अवैध पिस्टल तथा दो मैगजीन बरामद की हैं। इस कार्रवाई के साथ ही प्रकरण में अब तक कुल तीन अवैध पिस्टल एवं पांच मैगजीन जब्त की जा चुकी हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण एवं थानाधिकारी श्यामा राम के नेतृत्व में एएसआई शैतान सिंह मय जाप्ते द्वारा मुखबिर की सूचना पर 26 मई 2026 को द राईट चॉईस होटल के सामने भीलवाडा से चितौडगढ़ हाईवे रोड पर पहुंच अवैध पिस्टल मय मेगजीन का खरीददार बबलु सिकलीगर तथा अवैध पिस्टल तथा मेगजीन का बेचान करने वाले दीपक उर्फ दीपु नायक , निखिल भोई एंव जितेन्द्र माली को गिरफ्तार कर आरोपी बबलु सिकलीगर के कब्जे से एक पिस्टल मय मेगजीन, आरोपी दीपक, निखिल के कब्जे से एक-एक मेगजीन जप्त की गई तथा साथी आरोपी जितेंद्र को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। दौराने अनुसंधान अभियुक्तगण का पीसी रिमाण्ड लेकर गहन पुछताछ की गई। जिस पर अभियुक्त निखिल भोई द्वारा बताया कि पुर्व मे भी बबलु सिकलिगर को दो अवैध पिस्टल दी थी। अभियुक्त बबलु को पूर्व मे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था जिसको पुनः जेल से प्राप्त कर अभियुक्त बबलु की निशादेही से उसके मकान से दो अवैध पिस्टल और बरामद की गई। प्रकरण में अब अभियुक्तगण से तक कुल तीन पिस्टल व पांच मैगजीन बरामद हो चुकी है। प्रकरण में अभियुक्तगणो को अवैध पिस्टल सप्लाई करने वाले अभियुक्त की की तलाश जारी है।
कार्यावाही व अनुसधान करने वाली टीम :- थानाधिकारी श्यामा रामा, शैतानसिंह, शिवलाल, फुलचंद,कानि.नन्दराम, प्रदीप कुमार , बलवीर सिंह , कृष्ण कुमार, कुंजीलाल।

ई खबर जिला चित्तौड़गढ़ रिपोर्टर मोइनुद्दीन कुरैशी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related