नोएडा में सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत, अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR का दिया आदेश

Date:

नोएडा में सीवर सफाई के दौरान एक कर्मचारी शिवा की मेनहोल में फंसने से मौत हो गई। इस मामले में नोएडा अथॉरिटी ने सख्त एक्शन लिया है। जानें क्या है पूरा मामला।
यूपी के नोएडा में सीवर की सफाई के दौरान एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी मेनहोल के अंदर तारों में फंस गया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया। नोएडा अथॉरिटी के अनुसार, यह घटना मंगलवार (14 जुलाई) को सेक्टर-93B और गेझा गांव के पास T-पॉइंट पर हुई, जो वॉटर डिवीज़न III के अधिकार क्षेत्र में आता है। यहां एक गहरी सीवर लाइन की सफाई की जा रही थी।

इस वजह से हुई मौत

मृतक की पहचान शिवा के तौर पर हुई है जो सेफ्टी बेल्ट, ऑक्सीजन मास्क और दूसरे सुरक्षा उपकरणों के साथ सीवर मेनहोल के अंदर रुकावट को हटाने का काम कर रहा था। अथॉरिटी ने बताया कि जब कुछ देर बाद फील्ड स्टाफ़ ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, तो वह मैनहोल के अंदर तारों में फंस गया। स्थानीय पुलिस और फ़ायर सर्विस की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीवर की सफाई का काम अथॉरिटी द्वारा नियुक्त कॉन्ट्रैक्टर, शिवजी कंस्ट्रक्शंस कंपनी कर रही थी।

नोएडा अथॉरिटी ने लिया एक्शन
घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए नोएडा अथॉरिटी ने कहा कि उसने कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और उसे ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अथॉरिटी ने संबंधित कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार की सेवाएं समाप्त करने, संबंधित मैनेजर के खिलाफ़ प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज करने और सीनियर मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी फ़ैसला किया है। इसके अलावा, अथॉरिटी यह सुनिश्चित करेगी कि नियमों के अनुसार मृतक के परिवार को हर संभव मदद तुरंत दी जाए।

डॉक्टर ने बताई ये बात
ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफ़िसर डॉ. संचित शर्मा ने बताया, “सेक्टर 44 के रहने वाले शिवा नाम के व्यक्ति का शव रात 8:55 बजे गेझा, सेक्टर 93 से हमारे पास लाया गया। हमें बताया गया कि शिवा सीवर लाइन में डूब गया था। यह जानकारी मिलने पर इमरजेंसी मेडिकल ऑफ़िसर ने उसकी जांच की और उसे मृत पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related