भारतीय दवा कंपनी को अमेरिका में ‘मोडाफिनिल’ बेचने की मिली मंजूरी, जानें किस समस्या के लिए इस्तेमाल होती है दवाई

Date:

IQVIA MAT जुलाई 2026 के डेटा से पता चलता है कि अमेरिका में मोडाफिनिल टैबलेट्स की अनुमानित सालाना बिक्री 70.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी।
भारत की प्रमुख फार्मा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड को अमेरिका में ‘मोडाफिनिल’ दवा बेचने की मंजूरी मिल गई है। ल्यूपिन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। फार्मा कंपनी ने बताया कि उसे अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से ‘मोडाफिनिल’ टैबलेट बेचने की मंजूरी मिल गई है, जिसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा नींद आने की समस्या के इलाज में किया जाता है।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) से ल्यूपिन की दवा को मिली मंजूरी
ल्यूपिन लिमिटेड ने शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई को दी सूचना में कहा कि कंपनी को 100 मिलीग्राम और 200 मिलीग्राम क्षमता वाली ‘मोडाफिनिल टैबलेट यूएसपी’ के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) से मंजूरी मिली है। कंपनी ने बताया कि मोडाफिनिल, रेफरेंस लिस्टेड ड्रग (RLD)- Nuvo Pharmaceuticals (Ireland) DAC की Provigil टैबलेट्स के बायोइक्विवेलेंट (समान असर वाली) है।

किस समस्या के इलाज में इस्तेमाल होती है मोडाफिनिल दवा
कंपनी ने कहा कि मोडाफिनिल दवा अत्यधिक नींद आने वाले वयस्क मरीजों में जागने की क्षमता बेहतर करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। ये दवा नार्कोलेप्सी, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) या शिफ्ट वर्क डिसऑर्डर (SWD) से जुड़ी समस्याओं के इलाज में काम आती है।

ल्यूपिन लिमिटेड की वर्तमान में 15 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स एक्टिव
IQVIA MAT जुलाई 2026 के डेटा से पता चलता है कि अमेरिका में मोडाफिनिल टैबलेट्स की अनुमानित सालाना बिक्री 70.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी। बताते चलें कि ल्यूपिन लिमिटेड की वर्तमान में 15 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं और कंपनी दुनिया भर के 100 से ज्यादा बाजारों में मौजूद है।

शुक्रवार को 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए ल्यूपिन के शेयर
शुक्रवार को बीएसई पर ल्यूपिन लिमिटेड के शेयर 1.12 प्रतिशत (24.00 रुपये) की गिरावट के साथ 2111.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। कल कारोबार के दौरान, कंपनी के शेयर 2149.75 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 2104.40 इंट्राडे लो तक पहुंचे थे। बीएसई पर ल्यूपिन लिमिटेड के शेयरों का 52 वीक हाई 2530.00 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 1900.30 रुपये है। बीएसई के मुताबिक, ल्यूपिन लिमिटेड का मौजूदा मार्केट कैप 96,528.82 करोड़ रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, CM मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, ऑफलाइन होगा TET

मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षक...