एमपी के ‘बिट्टू तबाही’ ने अकेले नदी की सफाई का बीड़ा उठाया, लड़के का अटूट संकल्प देखकर नगरपालिका भी हुई मुरीद

Date:

मध्य प्रदेश में 21 साल के बिट्टू तबाही के काम की हर कोई सराहना कर रहा है। बिट्टू ने अकेले ही एक नदी को साफ करने का बीड़ा उठाया था, जिसमें अब नगर पालिका उनकी मदद कर रहा है।
राजगढ़: “कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों!” ये लाइन मध्य प्रदेश के राजगढ़ के 21 साल के लड़के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं।

जिस उम्र में लड़के अपने सपनों के पुल बना रहे होते हैं, उस उम्र में बिट्टू ने एक ऐसा काम कर डाला, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। बिट्टू ने बियावरा में प्रदूषित अजनार नदी को अकेले साफ करना शुरू किया और अपने मकसद में कामयाब भी रहे। साथ ही, उन्होंने सभी की भलाई के लिए नगर पालिका से भी बड़े कदम उठवाने में मदद की। बिना किसी मशीनरी बजट के, सिर्फ़ एक फावड़े और पक्के इरादे के साथ, B.Sc. के 21 वर्षीय छात्र ने उस नदी की सफाई का बीड़ा उठाया जिसे बाकी सबने नजरअंदाज़ करना सीख लिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज
बिट्टू के काम के बारे में लोगों को सोशल मीडिया से पता चला। बिट्टू सोशल मीडिया पर उस वक्त वायरल हुए, जब उन्होंने नदी की पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की। बिट्टू नदी के पास स्थित मंदिर में अक्सर जाया करते थे और नदी की गंदगी देखकर उनके मन में टीस उठती थी।

ऐसे में बिट्टू ने 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बियावरा में अजनार नदी की सफाई शुरू की। वह अकेले ही काम में जुट गए लेकिन तब किसी का ध्यान उन पर नहीं गया क्योंकि नदी इतनी ज्यादा गंदी थी कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक 21 साल का लड़का ऐसा कमाल कर सकता है।

समय बीतता गया
बिट्टू ने ANI को बताया, “यह वही नदी है जो हमारे शहर बियावरा के बीच से होकर बहती है; इसी नदी की मैं अभी सफाई कर रहा हूं।” बिट्टू के मुताबिक उन्होंने शुरू में कचरा साफ करने के लिए एक मशीन बनाने के बारे में सोचा था, लेकिन बजट की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाए।

नगर निगम ने दिया समर्थन
मध्य प्रदेश के राजगढ़ के बिट्टू के काम को देखकर जब उसकी हर तरफ चर्चा होने लगी तो नगर निगम ने भी बिट्टू के काम में अपना समर्थन दिया। बिट्टू बताते हैं, “जब 26 जनवरी आई, तो मुझे लगा कि कुछ सार्थक करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। तब से, मैं रुका नहीं हूं और लगातार काम करता रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अकेले शुरुआत की थी; उन्होंने (नगर निगम) देखा कि मैं क्या कर रहा हूं और फिर अपना समर्थन दिया।”

नगर निगम ने JCB और पोकलेन मशीनें लगाकर किया बिट्टू के काम का समर्थन

ब्यावरा नगर निगम ने जमा हुए कचरे और पॉलीथीन को हटाने के लिए JCB और पोकलेन मशीनें लगाकर बिट्टू के प्रयास का समर्थन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, CM मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, ऑफलाइन होगा TET

मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षक...