बप्पा को लाने से लेकर विसर्जन तक, अंबानी फैमिली ने दिखाई हर झलक, दिखा बहुओं राधिका-श्लोका का प्यार, ग्रैंड सेलिब्रेशन में डूबा पूरा परिवार

Date:

अंबानी परिवार ने एंटीलिया में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया। नीता अंबानी, अनंत और राधिका समेत परिवार ने पूजा में हिस्सा लिया। विसर्जन के दौरान राधिका-अनंत जमकर डांस करते नजर आए।
मुकेश और नीता अंबानी के घर इस बार भी गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में परिवार के सदस्यों के साथ उनके करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों के बीच अंबानी परिवार ने बप्पा का स्वागत किया और फिर पूरे उत्साह के साथ गणेश विसर्जन भी किया। इस दौरान सामने आए वीडियो में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी जमकर डांस करते दिखाई दिए। अंबानी फैमिली ने पूरे सेलिब्रेशन का एक वीडियो जारी किया है। सामने आए वीडियो में गणपति को लाने से लेकर विजसर्न तक की झलकियां शामिल की गई हैं। इसमें फैमिली बॉन्डिंग, नीता अंबानी का सभी बच्चें के लिए प्यार, बप्पा के प्रति परिवार की श्रद्धा देखने को मिल रही है।

वीडियो में क्या है खास
इस वीडियो में बप्पा का ग्रैंड वेलकम, सितारों का आना, शाहरुख द्वारा की गई आरती, राधिका और श्लोका का डांस, नीता अंबानी का सभी बच्चों का आशीर्वाद देना, मुकेश की खास आस्था, बप्पा की आरती के साथ उनकी एंटीलिया से विदाई भी देखने को मिल रही है। फूलों से एंटीलिया और अंबानी परिवार के सभी लोगों के स्टाइल की झलक भी इसमें देखने को मिल रही है, जो लोगों का ध्यान भी खींच रही है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हो और लोग अंबानी फैमिली की तारीफें करते नहीं थक रहे।
आधी रात को हुआ गणपति विसर्जन
बुधवार आधी रात के बाद अंबानी परिवार के सदस्य गणपति विसर्जन के लिए अपने घर से बाहर निकले। नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट समेत परिवार के अन्य लोग इस दौरान मौजूद रहे। बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते समय पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह नजर आया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राधिका और अनंत डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने ढोल और भक्तिमय माहौल के बीच जमकर डांस किया और बप्पा को विदाई दी। परिवार के अन्य सदस्य भी इस धार्मिक आयोजन में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। अंबानी परिवार के लिए यह पल सिर्फ एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मनाने का अवसर भी रहा।

एंटीलिया में हुआ भव्य सेलिब्रेशन
गणेश चतुर्थी के पहले दिन मुकेश और नीता अंबानी ने मुंबई स्थित अपने घर एंटीलिया में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी पहुंचे। मेहमानों ने पारंपरिक पूजा में हिस्सा लिया और बप्पा के दर्शन किए। समारोह में करीना कपूर और सैफ अली खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सितारे नजर आए। माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं। इसके अलावा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, दिशा पाटनी, कृति सैनन, करण जौहर, काजोल, बोमन ईरानी, अनिल कपूर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और रेखा जैसे सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ और रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा भी इस जश्न का हिस्सा बने। सितारों से सजे इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिले।

पूजा और भक्ति के बीच नजर आया पारिवारिक जुड़ाव
गणपति उत्सव के दौरान नीता अंबानी को राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी के साथ पूजा में शामिल होते हुए देखा गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है। भक्त पूजा-अर्चना करने के साथ भगवान गणेश को प्रसाद और अन्य भोग अर्पित करते हैं। मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और विघ्नों को दूर करने वाला देवता माना जाता है।

धूमधाम से होती है बप्पा की विदाई
गणेश चतुर्थी के अंतिम चरण में गणेश विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है। भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धा के साथ विदाई देते हैं और उसे पानी में विसर्जित करते हैं। इस दौरान भक्तिमय गीतों, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच उत्सव का माहौल बना रहता है। अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में भी इसी परंपरा की झलक देखने को मिली। बप्पा की विदाई के दौरान परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। राधिका और अनंत का डांस इस दौरान खास तौर पर चर्चा में रहा। पूजा से लेकर विसर्जन तक सामने आई झलकियों में अंबानी परिवार की धार्मिक आस्था के साथ उनकी पारिवारिक एकजुटता भी नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शरद पवार की तबीयत को लेकर सामने आया डॉक्टर का अपडेट, जानें अब कैसी है हालत

एनसीपी(एसपी) अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद...

लद्दाख हाईवे पर एक मिलिट्री वाहन 600 फुट गहरी खाई में गिरा, सेना के 2 जवानों की मौत

लद्दाख हाईवे पर एक मिलिट्री वाहन हादसे का शिकार...

IPL 2027 से पहले हो गया बड़ा ट्रेड, CSK और SRH के चार खिलाड़ी बदले

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले चेन्नई...