‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, ‘रामलला’ के दरबार में लगाई हाजिरी, हनुमानगढ़ी में पढ़ी हनुमान चालीसा

Date:

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम अयोध्या पहुंचीं और रामलला का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने इस पवित्र मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसे आस्था और आभार का पल बताते हुए खुशी जाहिर की।
यामी गौतम इन दिनों अलग-अलग वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस ने नेशननल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों जोरों-शोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। ‘नई नवेली’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले यामी गौतम उत्तर प्रदेश के राम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिए।
रामलला के दर्शन को पहुंचीं यामी गौतम
यामी गौतम ने राम मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पीली सड़ी पहने रामलला के आगे नमन करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में यामी राम मंदिर परिसर में नजर आ रही हैं और भगवान का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़े बैठी हैं, राम मंदिर के अलावा यामी गौतम हनुमानगढ़ी भी गईं, जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। तस्वीरें शेयर करते हुए यामी गौतम ने कैप्शन में लिखा- ‘अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दिव्य दर्शन पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। उस गहरी और भावुक कर देने वाली भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द कभी काफी नहीं हो सकते। जय श्री राम, जय हनुमान।’
अयोध्या दौरे पर क्या बोलीं यामी गौतम?
यामी गौतम ने एनआई से बात करते हुए भी अपनी खुशी जाहिर की। रामलला और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करने पर अभिनेत्री ने कहा- ‘यह अयोध्या की मेरी पहली यात्रा है। मैं यहां गहरी श्रद्धा के साथ आई हूं। मैंने आशीर्वाद मांगा है, और भगवान राम तथा भगवान हनुमान की कृपा से, यह वर्ष हमारे परिवार के लिए बहुत सफल रहा है… यहां आने और प्रार्थना करने का अवसर मिला, मैं इसे अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मानती हूं।
कब रिलीज होगी नई नवेली?
‘नई नवेली’ की रिलीज की बात करें तो ये फैंडसी और हॉरर-कॉमेडी फिल्म 16 अक्टूबर, यानी इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में यामी गौतम ‘मोहिनी’ की भूमिका में दिखाई देंगी। उनके साथ फिल्म में आदिनाथ कोठारे और मीता वशिष्ठ जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक बालाजी मोहन और निर्माता आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा हैं, जिन्होंने कलर येलो प्रोडक्शंस और अमेजन एमजीएम स्टूडियो तले इसका निर्माण किया है।

हिमाचल में बसने की तैयारी में हैं यामी गौतम और आदित्य धर?
पिछले कुछ दिनों से यामी गौतम और आदित्य धर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसी खबर है कि एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मुंबई छोड़कर अपने हिमाचल वाले घर में बसने की तैयारी में हैं। यामी और आदित्य धर ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों की नजरों से दूर रखा है और अब प्राइवेसी के उद्देश्य से ही दोनों हिमाचल में बसने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, खुद एक्ट्रेस या उनके डायरेक्टर पति की ओर से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें, यामी ने आदित्य धर से शादी से पहले मंडी के गोहर में 25 एकड़ में फैली ये 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरदा में रास्ते के विवाद ने पकड़ा तूल, किसान ओमप्रकाश ने पटवारी-तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप

कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार हरदा, मध्य प्रदेश।कलेक्टर से...