अमेरिका के प्राइमरी स्कूल में 16 साल के लड़के ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 मासूम बच्चों समेत 5 की मौत; हमलावर भी मारा गया

Date:

अमेरिका के ओरेगन में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। बेंड पुलिस की प्रवक्ता शीला मिलर ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि संदिग्ध की मौत हो चुकी है।
अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में प्राइमरी स्कूल में 16 साल के एक लड़के ने गोलीबारी की। गोली लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक टीचर भी शामिल है। वहीं, जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। बेंड पुलिस चीफ माइक क्रांट्ज़ ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों बाद, पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति स्कूल के अंदर मृत मिला।
टीचर और तीन मासूम बच्चों की मौत

बेंड पुलिस चीफ क्रांट्ज़ ने बताया कि मारे गए तीन बच्चों की उम्र 5, 8 और 11 साल थी। 7 साल का एक और बच्चा और 54 साल के एक टीचर घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, हमलावर बेंड का ही रहने वाला था। उसने स्कूल के बंद दरवाज़ों पर गोली चलाकर अंदर जबरन प्रवेश किया। पुलिस प्रवक्ता शीला मिलर ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के कुछ ही देर बाद, हमलावर को गोली लगी और वह स्कूल के अंदर ही गिर गया।

क्रांट्ज़ ने बताया कि दोपहर 1 बजे से ठीक पहले 911 पर पहली कॉल आई। यह कॉल ‘सिल्वर रेल एलिमेंट्री’ स्कूल के बाहर एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने की थी, जिसने बताया कि किसी ने लंबी बंदूक से उस पर गोली चलाई है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

गोली लगने से हमलावर की भी मौत

बेंड पुलिस की प्रवक्ता शीला मिलर ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12:59 बजे अधिकारियों को सूचना मिली कि ‘सिल्वर रेल एलिमेंट्री’ स्कूल में गोलीबारी हुई है। मिलर ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद हमलावर को गोली लगी और वह स्कूल के अंदर ही गिर गया। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि उसे पुलिस ने गोली मारी, वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने, या उसने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया।

ओरेगन शिक्षा विभाग के अनुसार, पोर्टलैंड से 100 मील (160 किलोमीटर) दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित बेंड के इस स्कूल में पिछले साल 459 छात्र नामांकित थे। इस स्कूल में किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले अमेरिका के एक हिंदू मंदिर में हमले की बड़ी साजिश नाकाम हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related