हनी सिंह को साइबर सेल ने पूछताछ के लिए भेजा समन, रैपर ने मांगा 22 अक्टूबर का समय, एजेंसी ने किया इनकार

Date:

रैपर यो यो हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने पूछताछ के लिए फिर से समन जारी किया है। हनी सिंह को 16 अक्टूबर को साइबर सेल ने समन जारी किया है, जिसके बाद सिंगर ने 22 अक्टूबर तक का समय मांगा है। लेकिन, उन्हें और समय देने से इनकार करते हुए एजेंसी ने आज ही पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
सिंगर और रैपर हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए समन जारी किया है। साइबर सेल ने उन्हें आज, यानी 16 अक्टूबर को ही अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले तीन बार सिंगर को समन जारी किया जा चुका है, लेकिन विदेश में होने का हवाला देते हुए हनी सिंह समन टाल चुके हैं। 14 अक्टूबर को हनी सिंह को चौथा समन समन जारी किया गया था, जिसमें 16 अक्टूबर यानी आज अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, जिस पर सिंगर ने 22 अक्टूबर तक का समय मांगा, लेकिन जांच अधिकारियों ने और समय देने से इनकार करते हुए उन्हें आज ही पेश होने के आदेश दिए हैं।
क्या है मालमा?
दरअसल, पूरा विवाद हनी सिंह के दिल्ली में हुए एक परफॉर्मेंस से जुड़ा है, जिससे सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में सिंगर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। वीडियो क्लिप में सिंगर ने कुछ अश्लील बात कही थीं, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर से संपर्क किया और हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर ने यह कदम उठाया।

पहले भी जारी किया जा चुका है समन
अधिकारियों के अनुसार, हनी सिंह को पहले भी तीन बार समन जारी किया जा चुका है, लेकिन विदेश में होने का हवाला देकर वह जांच अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें 5 अक्टूबर को भी पूछताछ के लिए मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित महाराष्ट्र साइबर सेल ऑफिस बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे और समय की मांग की। इसके बाद 14 अक्टूबर को फिर समन जारी करते हुए उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के आदेश दिए गए, ऐसे में सिंगर ने फिर समय मांगा है। हालांकि, अधिकारी इस बार किसी भी तरह की ढिलाई देने के मूड में नहीं हैं। जांच अधिकारी के अनुसार, अगर आज हनी सिंह पेश नहीं होते हैं तो एजेंसी उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

हनी सिंह और विवाद
ये पहला मौका नहीं है जब हनी सिंह अपने बयान के लिए विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी हनी सिंह कई बार विवादों में रह चुके हैं। मई 2025 में इंदिरा गांधी स्टेडिम में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान भी हनी सिंह ने अपने एक गाने से विवाद खड़ा कर दिया था। 2 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए थे कि वह सोशल मीडिया और शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हनी सिंह के विवादित गाने वॉल्यूम 1 के यूआरएल हटा दिए गए थे। सिंगर के खिलाफ ‘हिंदू शक्ति दल’ नाम के एक संगठन की याचिका के बाद ये कदम उठाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related