केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया; जानें पूरा मामला

Date:

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ED ने समन भेजा है। पिनराई विजयन को आगामी 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेशी पर बुलाया गया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।
ED ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया है। इससे पहले, केरल हाईकोर्ट ने पूर्व CM पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश केरल की पुलिस को दिया था। इस मामले में ED की तरफ से शिकायत की गई है।

विजयन की बेटी वीणा पर हैं गंभीर आरोप

बता दें कि ED ने अगस्त में वीणा विजयन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। फिर, 27 मई को ED ने वीणा विजयन और CMRL के प्रमोटर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। रेड के दौरान, ED को वीणा विजयन के हाथ से लिखे हिसाब-किताब मिले थे। इनमें कई लोगों के नाम, लेन-देन की रकम और दुबई भेजे गए पैसों का ब्योरा दर्ज था।

मिला करीब 20.05 करोड़ के लेन-देन का हिसाब

ED के मुताबिक, इन नोट्स में करीब 3.49 लाख UAE दिरहम यानी लगभग 85 लाख रुपये दुबई भेजने और करीब 20.05 करोड़ रुपये के भारतीय करेंसी में लेन-देन का हिसाब मिला। ED ने इन दस्तावेजों को जब्त कर लिया था। वीणा के डिजिटल डिवाइस में किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर लिए गए सिम कार्ड की तस्वीर भी मिली थी।

रेड के दौरान कई डिजिटल डिवाइस किए जब्त

प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि इसका इस्तेमाल इंटरनेट कॉलिंग के लिए किया गया था। छापेमारी के दौरान, कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए और लोगों के बयान दर्ज किए गए। ED का दावा है कि उसे हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाने से जुड़े सबूत भी मिले हैं। ED के मुताबिक, बरामद दस्तावेजों में दर्ज रकम वीणा विजयन की आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा है और यह CMRL से मिली रकम के अतिरिक्त है। ED ने कहा है कि वह कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेगी।

क्या है मामला?

PTI के अनुसार, ईडी का आरोप है कि निजी कंपनी CMRL ने साल 2018-2019 में पिनराई विजयन की बेटी वीना थैक्कंदियिल की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध तरीक से भुगतान किया था। दावा है कि इस IT कंपनी ने CMRL को कोई सेवा भी नहीं दी थी, इसके बावजूद पैसों को भुगतान हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच क्यों हुई खूनी झड़प? मौके से खौफनाक

आंध्र प्रदेश के अन्नमया में जगन रेड्डी की YSRCP...