YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच क्यों हुई खूनी झड़प? मौके से खौफनाक

Date:

आंध्र प्रदेश के अन्नमया में जगन रेड्डी की YSRCP और चंद्रबाबू नायडू की TDP के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हुई है। इस घटना से जुड़े खौफनाक Video सामने आए हैं जिसने लोगों को डरा कर रख दिया है।
आंध्र प्रदेश के अन्नमया जिले में YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को खूनी झड़प हो गई। YSRCP के लोकसभा फ्लोर लीडर मिथुन रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुंगनूर में TDP कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोककर उन पर जान लेवा हमला किया। रायाचोटी इलाके से भी YSRCP के दफ्तर में जबरदस्त तोड़फोड़ और वाहनों को आग लगाने की घटना सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आज शुक्रवार से आंध्रप्रदेश में स्थानीय चुनावों को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। आरोप है कि शुक्रवार को पुंगनूर नगर पालिका में YSRCP के प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे YSRCP के लोकसभा फ्लोर लीडर और राजमपेट के सांसद पी. वी. मिथुन रेड्डी के काफिले पर TDP समर्थकों ने हमला कर दिया, उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके और लाठियों तथा लोहे की छड़ों से हमला किया।
TDP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोक दिया और YSRCP उम्मीदवारों को नामांकन केंद्र तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की। YSRCP नेताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पार्टी का कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी न तो हमलावरों को रोक पाए और न ही उम्मीदवारों की सुरक्षा कर सके।

YSRCP ने TDP पर आरोप लगाया
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश की राजनीति में TDP और YSRCP एक दूसरे की धुर विरोधी मानी जाती है। YSRCP ने सांसद की जान लेने की इस कोशिश की निंदा की है। पार्टी ने TDP पर आरोप लगाया कि वह अपने कार्यकर्ताओं को विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करने दे रही है। पार्टी ने मांग की है कि राज्य चुनाव आयोग तुरंत हस्तक्षेप करे, पुलिस को आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे, और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे जो इस हमले को रोकने में नाकाम रहे। साथ ही, पार्टी ने उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों के लिए सुरक्षा की मांग की है, और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रभावित सभी उम्मीदवार बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रूप से अपना नामांकन दाखिल कर सकें।
रायाचोटी इलाके में भी हिंसक झड़प
इसी तरह जिले के रायाचोटी इलाके में भी दोनों दलों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई, YSRCP ने आरोप लगाया कि TDP के लोगों ने पार्टी के दफ्तर में जबरदस्त तोड़फोड़ की और वहां खड़े वाहनों को आग लगा दी। इन दो घटनाओं के बाद पूरे इलाके में तनाव के हालात हैं, पुलिस स्तिथि को काबू में करने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related