24 साल के खिलाड़ी ने 14 गेंदों में लगाया अर्धशतक, बाल-बाल बचा वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Date:

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप में 14 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगाया और 122 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बावजूद वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।
ऑस्ट्रेलिया के 24 साल के ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप में उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर ही शानदार अर्धशतक लगाया और देखते ही देखते 63 गेंदों में 122 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। मैकगर्क ने इस दौरान सिर्फ 49 गेंदों पर अपना शतक भी पूरा कर लिया। हालांकि, वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। जैक ने यह आक्रामक पारी साउथ ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड बुल्स के मैच के दौरान खेली। वह वनडे कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी के नाम है लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है। उन्होंने इसी साल श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए मैच में सिर्फ 11 गेंदों में ही फिफ्टी ठोक दी थी। हालांकि वह उस मैच में शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की ऐसी धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए थे। उनकी इस तूफानी पारी में 10 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल थे। लेकिन जैक फ्रेजर मैकगर्क इस रिकॉर्ड को आज तोड़ नहीं पाए।

15 IPL मैच खेल चुके हैं मैकगर्क
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल के अपने पहले सीजन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया था। उस सीजन उन्होंने लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। हालांकि वह अपने दूसरे सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और फेल हो गए। लेकिन अब उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि आईपीएल में उनकी एक बार फिर वापसी हो सकती है। चूंकि ऑक्शन पास ही है, इसलिए कई टीमों की नजरें उन पर टिकी होंगी। आपको बता दें कि मैकगर्क ने आईपीएल में अब तक सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक 15 IPL मैचों में 199.48 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं।

साउथ ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 397 रन
साउथ ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। मैकगर्क के अलावा इस कप्तान नाथन मैक्स्विनी ने भी शतक लगाया। उन्होंने 103 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। वहीं जैक लेहमन ने 46 गेंदों में 58 रनों का योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत, रूस के तेल प्रतिबंधों में छूट, 100% टैरिफ का खतरा टला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ी राहत...