महाअष्टमी पर ट्राइसिटी दुर्गा बाड़ी में मां दुर्गा की विशेष पूजा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने युवाओं को दिया सनातन संस्कृति का संदेश

Date:

पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित ट्राइसिटी दुर्गा बाड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के तहत महाअष्टमी पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भव्य सजावट, स्वच्छ परिसर और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री तरुण भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझना, उसका सम्मान करना और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा दुर्गा पूजा उत्सव

ट्राइसिटी दुर्गा बाड़ी में 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उत्सव के दौरान पुष्पांजलि, चंडीपाठ, प्रसाद वितरण, महाभोग, संध्या आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। 19 अक्टूबर को महाअष्टमी, 20 अक्टूबर को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन निर्धारित हैं।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और परिवारों की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। यह उत्सव धार्मिक आस्था के साथ बंगाली संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर भी बन रहा है।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने और उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए अफगान टीम का ऐलान, गुलबदीन नायब बने कप्तान

अफगानिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए अपनी टीम...