एसपी मयंक गुर्जर का तूफानी दौरा, गोल्लापल्ली, किस्टाराम और मरईगुड़ा का किया औचक निरीक्षण

Date:

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने गोल्लापल्ली, किस्टाराम और मरईगुड़ा थानों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों के रिकॉर्ड, रजिस्टर, लंबित मामलों और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। थाना परिसर का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने जवानों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।इस दौरान गुर्जर ने लंबित कार्यों की समीक्षा कर, उन्हें जल्द पूरा करने की बात कही।एसपी ने जवानों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आम जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करें। पुलिस हमेशा जनता के साथ खड़ी है।एसपी के इस दौरे से तीनों थानों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने एसपी के इस कदम की सराहना की है।

कोंटा, सुकमा – इम्तियाज खान, इंडिया वाणी न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related