दीपिका पादुकोण के दिल को भायी धुरंधर, जमकर लुटाया प्यार, फिल्म देखकर बोलीं- ‘हर एक मिनट शानदार’

Date:

धुरंधर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और खूब तारीफें बटोर रही है। दीपिका पादुकोण ने भी धुरंधर को देखकर इसकी तारीफें की हैं। साथ ही रणवीर सिंह की एक्टिंग ने भी उनका दिल जीत लिया है।

बीते रोज रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होते ही खूब तारीफें बटोर रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को लोगों ने तो पसंद किया ही है, साथ ही फिल्म सितारे भी इसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। दीपिका पादुकोण के दिल को भी फिल्म खूब भाई है और रणवीर सिंह की तारीफ की है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग पर खूब प्यार लुटाया है।

दीपिका पादुकोण के दिल को भाई धुरंधर
दीपिका पादुकोण ने धुरंधर की तारीफ में एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दीपिका ने लिखा, ‘धुरंध देख ली गई है और हर एक मिनट कमाल का है। आप भी नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखिए। रणवीर सिंह आपके काम पर गर्व है।’ बता दें कि रणवीर ने फिल्म में कमाल कर दिया है और एक्टिंग से खूब तारीफें बटोर रहे हैं। रणवीर सिंह के साथ ही अक्षय खन्ना के रहमान डकैत की भी जमकर तारीफें हो रही है। 3 घंटे और 34 मिनट की ये फिल्म लोगों के दिलों पर छा रही है। एक बार फिर आदित्य धर ने कमाल कर दिया है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ये उनकी दूसरी ऐसी फिल्म है जो हर वर्ग के लोगों को अपनी तरफ खींच रही है। फैन्स के साथ क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की तारीफें की हैं।

27 करोड़ रुपयों की हुई ओपनिंग
धुरंधर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ रुपयों की कमाई कर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म से सुपरहिट होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अब आज शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल की उम्मीदें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर एक बड़े बजट की फिल्म है और 275 करोड़ रुपयों की लागत से बनाई गई है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कितने दिनों में अपनी लागत को पार कर पाती है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन भी लीड रोल में नजर आई हैं। इसके साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नरेगा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर लोकपाल ने दिए सख्त निर्देश

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, एक मार्च।...