थाना – कृष्णानगर
आज दिनांक 02.03.2026 को समय लगभग 18:40 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत एलडीए कॉलोनी में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान एक्सीडेन्टल फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के अनुसार जानकारी की गयी तो उनैज अपने 03 नाबालिक मित्रों के साथ जन्मदिन पार्टी में गया था, जिनमें से 01 नाबालिक का जन्मदिन था, इसी दौरान खेल खेल में एक्सीडेन्टल फायरिंग में उनैज (उम्र 13 वर्ष) पुत्र जमीर निवासी बेहसा, सरोजनीनगर को गोली लग गई। परिजनों द्वारा तत्काल घायल बालक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम हेतु लोकबंधु चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। परिजन उपस्थित हैं।
तीनो बच्चो से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहे हैं।
फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है।
परिजनों द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
घटना में प्रयुक्त शस्त्र पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है, शस्त्र के संबंध में जानकारी संकलित की जा रही है तथा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
रिपोर्टर फरीद अहमद
Mo, 9453308281

