वंदे मातरम् गीत का हुआ सामूहिक गायन

Date:

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 23 जनवरी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार, 23 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिले के समस्त कार्यालयों में वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

जिला स्तर पर यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

सामूहिक गायन कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार, यूआईटी से अंशुल आमेरिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्रेटर नोएडा में घटिया लेंटर का आरोप, पीड़ित का 3.30 लाख डूबे; बिल से इनकार और टालमटोल से बढ़ी मुश्किलें

ग्रेटर नोएडा (संवाददाता)। गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा निवासी...