बीजापुर ब्लॉक के स्कूलों में ‘सहज योगा’ की शुरुआत, बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में नवाचार

Date:

बीजापुर 29 जनवरी 2026/
बीजापुर जिले के बीजापुर ब्लॉक की पाँच ग्राम पंचायतों — बोरजे, तुमनार, धनौरा, दुगोली एवं ईटपाल — के 15 प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सहज योगा” प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। यह नवाचारपूर्ण पहल जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
इस 42 दिवसीय सहज योगा प्रोजेक्ट को जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे एवं बीजापुर ब्लॉक सीईओ श्री पी.आर. साहू की स्वीकृति से पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो श्रीमती शिप्रा पाण्डेय द्वारा लॉन्च किया गया है।
प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि योग प्रशिक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योग प्रशिक्षक डॉ. प्रधान द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित महिलाएं अब अपने-अपने ग्राम पंचायतों के स्कूलों में सप्ताह में तीन दिन नियमित रूप से बच्चों को योग अभ्यास करवा रही हैं।
इस पहल से न केवल बच्चों के एकाग्रता, स्वास्थ्य और अनुशासन में सुधार होगा, बल्कि समुदाय की महिलाओं को भी समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिला है। सेवा भाव से जुड़ी इन महिलाओं ने बताया कि योग सिखाते हुए उन्हें स्वयं भी सकारात्मक अनुभव हो रहा है और वे इस अभ्यास को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना चाहती हैं।
प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में “सहज योगा” कार्यक्रम को बीजापुर जिले के सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चे इसके लाभ से जुड़ सकें।
यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता का एक सफल मॉडल बनकर उभर रही है, जो भविष्य में जिले के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

बीजापुर से पुकार बाफना की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा राकेश मास्टर; चार बच्चों की मां थाने के चक्कर काटने को मजबूर

सुमेरपुर/मिरा। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर...