सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़ | नवविवाहिता का कुएं में शव मिलने से सनसनी

Date:

सिंगरौली।
सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा टोला खुटार में शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहित महिला का शव कुएं में मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सुनीता पति उदय चंद्र शाह (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। सुनीता की शादी गत मई माह में ही हुई थी और वह अपने ससुराल में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम सुनीता घर से कुछ दूरी पर स्थित खेतों में पानी लगाने के लिए गई थी। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, तो कुएं में उसका शव दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं, ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और कोई भी तथ्य नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

— सिंगरौली से रमेश चंद्र जायसवाल की रिपोर्ट| ई खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘जिंदगी भर साथ’ का झांसा देकर छोड़ गया प्रेमी, तीन बेटियों के साथ दर-दर भटक रही विधवा मां

आगरा/जगनेर। आगरा जिले के थाना जगनेर क्षेत्र में भरोसे के...