बबीना: फैक्ट्री संविदा मजदूर की बीमारी से मौत, सहकर्मियों ने की आर्थिक सहायता की मांगबबीना,

Date:

बबीना: फैक्ट्री संविदा मजदूर की बीमारी से मौत, सहकर्मियों ने की आर्थिक सहायता की मांगबबीना, 18 जनवरी 2026। इंडो गल्फ फैक्ट्री में संविदा पर कार्यरत मजदूर सौम्य रंजन पुत्र लोचन वर्माली (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम माली पदर, ब्लॉक जनपद उड़ीसा की अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते शनिवार शाम को दम तोड़ दिया।मृतक के मित्र व सहकर्मी राकेश गुरु पुत्र मकरध्वज, निवासी ग्राम बुके सिंगर, जिला बौद्ध, उड़ीसा ने बताया कि सौम्य करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ होने के कारण फैक्ट्री नहीं जा रहे थे। शनिवार सुबह वे बबीना के एक निजी क्लिनिक से दवा लेकर लौटे थे। शाम करीब 5 बजे उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई। पेट फूलने लगा और मुंह से खून आने लगा। पहले उन्हें ऑटो से क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन क्लिनिक बंद होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के दर्जन भर कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्र हो गए और कंपनी से आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे सीआई अतुल कुमार पांडे, कांस्टेबल महेश चंद्र एवं होमगार्ड उत्तम ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक पिछले दो वर्षों से बबीना के नया खेड़ा में रहकर फैक्ट्री में लेबर का काम कर रहे थे।

मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...