दरोगा खेड़ा बाजार में क्रांति उद्योग व्यापार मंडल का गठन, व्यापारियों को एकजुट करने का संकल्प

Date:

आज संवादाता रजत पांडेय
सरोजनीनगर (लखनऊ) सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दरोगा खेड़ा में बीते रविवार को व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से दरोगा खेड़ा बाजार में क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की बाजार इकाई का गठन किया गया। गठन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं अलग-अलग बैनर की मीडिया भी मौजूद रही।गठित इकाई में सचिन यादव को अध्यक्ष, कमला शंकर शुक्ला को महामंत्री और आशीष खरे को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मनोज यादव को उपाध्यक्ष, विजय शर्मा को वरिष्ठ मंत्री तथा पंकज शर्मा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष बौद्ध मती विमला दीदी, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, संगठन मंत्री पवन पांडे, विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष शर्मा और विधानसभा सचिव कौशलेंद्र यादव सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि क्रांति उद्योग व्यापार मंडल सदैव सबके साथ है और व्यापारियों के मान-सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। संगठन ने भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।गठन के दौरान बाजार में उत्साह का माहौल रहा और व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हज खिदमत कमेटी रावतभाटा का किया गठन

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़ रावतभाटा:...

15 वर्षीय छात्रा नीलम गुरुग्राम से रहस्यमय ढंग से लापता, 7 महीने बाद भी सुराग नहीं; परिजनों ने युवक पर जताया शक

गुरुग्राम/मध्य प्रदेश। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सेक्टर-45 इलाके से...

जनपद सीतापुर में जीएसटी चोरी गैंग का पर्दाफाश

Sitapur में जीएसटी चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा...