बबीना, 15 फरवरी 2026: धूमधाम से निकली भगवान शंकर की बारात, जलाभिषेक के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पर्व बबीना कस्वा में रविवार को भगवान शंकर भोलेनाथ की बारात बड़े ही गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। भक्तों की भारी भीड़ के बीच निकली इस भव्य बारात ने पूरे कस्वे को भक्ति की लहर में डुबो दिया। विभिन्न मंडलों ने बैंड-बाजों के साथ नाच-गान करते हुए भगवान शिव का स्वागत किया, जबकि डीजे संगीत और आतिशबाजी ने माहौल को और उत्सवी बना दिया। जहां हजारों श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। अंत में बबीना के प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर का भव्य जलाभिषेक किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान पंडितों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ विशेष रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बबीना में भक्तिमय माहौल रहा। भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, ऐसी कामना की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय शिव भक्त मंडल, एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।
बबीना से मोहित साहू के साथ फैज़ान कुरेशी की रिपोर्ट

