धर्मेंद्र की प्रेयर मीट को दिया गया खास नाम, इस जगह इकट्ठा होगा पूरा बॉलीवुड, स्टार सिंगर बनाएगा मौके को यादगार

Date:

धर्मेंद्र के परिवार ने आज प्रेयर मीट का आयोजन किया है। इस प्रेयर मीट को एक खास नाम दिया गया है। इसमें कई बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की चर्चा हैं। ये आयोजन कहां हो रहा है, जानें।

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी याद में गुरुवार शाम मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा। PTI की रिपोर्ट के अनुसार इस सभा को बेहद शांत और भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है, जहां देओल परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त और शुभचिंतक लेजेंडरी अभिनेता को आखिरी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को जुहू स्थित उनके घर पर एक हफ्ते की बीमारी के बाद हुआ। वे 89 साल के थे। उनके अंतिम संस्कार की रस्म उसी दिन विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में संपन्न हुई थी।

कहां होगी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट
देओल परिवार ने सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट की घोषणा करते हुए एक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में धर्मेंद्र की जवानी के दिनों फोटो के साथ ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ लिखा था। इसके विवरण में कहा गया, ‘धर्मेंद्र 8 दिसंबर 1935-24 नवंबर 2025… प्रेयर मीट 27 नवंबर 2025 को शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक। स्थान: सीसाइड लॉन्स, ताज लैंड्स एंड, बांद्रा, मुंबई।’ रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर सोनू निगम इस मौके पर धर्मेंद्र के कुछ लोकप्रिय गाने भी गा सकते हैं।

कई बॉलीवुड सितारे प्रेयर मीट में होंगे शामिल
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार उनके निधन वाले दिन ही हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, करीना कपूर और वरुण धवन शामिल हुए थे। अपने लंबे करियर में धर्मेंद्र ने हकीकत (1964), अनुपमा (1966), फूल और पत्थर (1966), सत्यकाम (1969), मेरा गांव मेरा देश (1971), शोले (1975), ड्रीम गर्ल (1977) और द बर्निंग ट्रेन (1980) जैसी कई यादगार और बेहतरीन फिल्में दी हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
फैंस अब उनके आखिरी अभिनय की फिल्म ‘इक्कीस’ का आनंद ले सकते हैं, जो इस दिसंबर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में धर्मेंद्र 21 साल के वॉर हीरो के पिता, ब्रिगेडियर खेत्रपाल का रोल निभा रहे हैं। साथ ही अगस्त्य नंदा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related