सरई थाना क्षेत्र में बड़ी पशु तस्करी का खुलासा, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े गए तस्कर

Date:

सिंगरौली। जिले के सिंगरौली अंतर्गत सरई थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता और मुख्यबीर से मिली सूचना के आधार पर इस अवैध गतिविधि का खुलासा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध वाहन के माध्यम से पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना की जानकारी तत्काल सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

बरामद पशुओं को वार्ड क्रमांक 14 स्थित गौशाला में सुरक्षित रखा गया है, जहां उनकी देखरेख की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालक एवं उसके सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटनाक्रम में ग्रामीणों की सजगता महत्वपूर्ण रही, जिनकी तत्परता से बड़ी संख्या में पशुओं को तस्करी से बचाया जा सका।

(सिंगरौली से संवाददाता रमेश चंद्र जायसवाल की रिपोर्ट)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM मोदी ने YouTube पर हासिल किया बड़ा मुकाम, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन...

सिंगरौली : सरई नगर परिषद वार्ड क्रमांक 14 में धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन

सिंगरौली। सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में...