सिंगरौली। सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में इस वर्ष होलिका दहन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र के नागरिकों ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा फगुआ गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से कमलेश्वर प्रसाद जायसवाल, दिनेश कुमार उपाध्याय, लालता प्रसाद जायसवाल, भुलेश्वर प्रसाद जायसवाल, प्रेम सिंह भाटी (पार्षद वार्ड क्रमांक 14) सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही मीडिया जगत से भी प्रतिनिधियों की सहभागिता रही, जिनमें न्यूज़ नेशन 81 के अनिल दुबे, न्यूज़ 24 के पत्रकार बृजेश तिवारी, नैतिक भारत न्यूज़ के रमेश जायसवाल सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
होलिका दहन के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई कि रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को वार्ड क्रमांक 14 में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
सिंगरौली से संवाददाता रमेश चंद्र जायसवाल की रिपोर्ट।

