ग्राम बरहवाटोला में भूमि सीमांकन को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। ग्राम के निवासी शंकर प्रसाद तिवारी एवं प्रभात कुमार तिवारी ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम बरहवाटोला की आराजी क्रमांक 112 की भूमि का गलत सीमांकन कर क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र मेश्राम द्वारा ग्राम की ही आराजी क्रमांक 4 का रकबा क्रय किया गया और सीमांकन में कथित गड़बड़ी कर आराजी क्रमांक 112 की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
आवेदकों का कहना है कि गलत सीमांकन के आधार पर उनकी भूमि प्रभावित हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आराजी क्रमांक 112 का आधुनिक पैमाइश मशीन (टोटल स्टेशन/जीपीएस आधारित सर्वे) से दोबारा सीमांकन कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। विधायक राजेंद्र मेश्राम 81 विधानसभा वर्तमान विधायक वह अपने पावर का गलत इस्तेमाल करके किसी गरीब को प्रताड़ित कर इस विषय में निष्पक्ष जांच और दोसी पर सक्त करवाई की जाए सिंगरौली से संवाददाता रमेश चंद्र जायसवाल की रिपोर्ट
सिंगरौली। देवसर विधायक पर जमीन कब्जा का आरोप
Date:

